बालोद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 नवम्बर को शा प्राथमिक व पूर्व मा. शा. गोडेला में संस्कारो व वृक्षों की रक्षा के बचाव के लिए आंवला नवमी मनाया गया। शाला परिसर में पौधों को रक्षा सूत्र बांध कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के द्वारा प्रतिवर्ष इस पहल को किया जाता है व उनके द्वारा आंवला नवमी का महत्व बता पूजा अर्चना की गई। इस तरह पर्यावरण संरक्षण थीम पर आंवला नवमी मनाते हुए बच्चों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख रमेश कुमार हिरवानी, शोभाराम देवांगन, संतोष शर्मा, दोमनलाल ठाकुर, व सनत कुमार देशमुख की उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों द्वारा आंवला नवमी की बधाई व महत्ता पर प्रकाश डालकर आंवला नवमी का पर्व मनाया गया।

