DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरु साहू 8 अक्टूबर को कुरदी में.. हज़ारों युवा और मातृशक्ति होगी कार्यक्रम में शामिल..

बालोद। ग्राम कुरदी में तहसील साहू संघ अर्जुंदा द्वारा आयोजित परिंदे कार्यक्रम में हज़ारों युवा और महिला 8अक्टूबर रविवार को सुबह 10बजे से कुरदी मैदान में जुटेंगे। कार्यक्रम में लोक संगीत, शिक्षा कैरियर, अध्यात्म, कम्यूनिटी पुलिसिंग का बड़े स्तर पर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरु साहू, राष्ट्रीय विषयों पर सनातन विचारक पूज्य यामिनी साहू, अंतराष्ट्रीय मोटिवेशनल कैरियर वक्ता देवतीर्थ साहू, कम्यूनिटिंग पुलिसिंग साइबर क्राइम व शोसल मीडिया पर कुमार गौरव साहू, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पायल साहू अपने विचार रखने शामिल होंगे। तहसील साहू संघ अर्जुन्दा ने साहू समाज के साथ सर्व समाज में युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हो इस विचार के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और मनोरंजन विषय पर आधारित रखा है ।

You cannot copy content of this page