DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपेक्षा का दंश होगा दूर, वर्षों की मांग होगी पूरी,3 करोड़ की लागत से बनेगा बोरी में सेमरिया नाले पर पुल, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने किया भूमि पूजन

देवनारायण साहू, बालोद। बालोद और गुंडरदेही ब्लॉक को जोड़ने वाले बोरी के सेमरिया नाले पर नया पुल बनाया जाएगा। लगभग तीन से चार साल से यह पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त है। एप्रोच रोड बह जाने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है।

बार-बार मरम्मत के बावजूद लगातार बाढ़ में रास्ता बंद हो जाता था। वही रोड टूट कर बहने से जगह-जगह गड्ढे हो जाते थे। इससे खासतौर से चार पहिया और बड़े वाहनों का आना-जाना मुश्किल होता था। ऐसे में ग्रामीणों में नाराजगी भी थी। वही ग्रामीणों की प्रमुख समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक संगीता सिन्हा लगातार इस पुल की स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहे थे। इस पुल के लिए 3 करोड़ 11 लाख 86000 की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद विगत दिनों पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसियों की मौजूदगी में गांव में पुल सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अतिथियों ने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने की कोशिश है। बरसात में काम प्रभावित हो सकता है। दिवाली के बाद काम में तेजी आ सकती है। पुल बनने से आसपास के लगभग 25 गांव के लोगों को राहत मिलेगी। यह गुंडरदेही ब्लॉक के गांव से होकर धमतरी जाने का सीधा मार्ग है। जो की लाटाबोड़ र से बेलोदी को जोड़ता है। जहां आसपास के ग्रामीण ग्राम खपरी ,परसाही भोइनापार के ग्रामीण आवागमन रोजाना करते हैं । फिर बेलौदी से चारों दिशाओं में जाने का रास्ता खुला हुआ है। लोग इस रास्ते से गुरुर, धमतरी, करहीभदर क्षेत्र में भी आना-जाना करते हैं। लेकिन रोड खराब होने के चलते लोग जाने से हिचकते थे। पर अब पुल बन जाएगा तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस तरह बनेगा पुल

सेतु विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुल की लंबाई 75 मीटर और चौड़ाई 8.40 मीटर होगी। पुल निर्माण के दौरान दोनों किनारे 100 मीटर का एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा। उक्त कार्य का सर्वे पूर्व में हो चुका है।

भूमिपूजन में यह रहे मौजूद

3 करोड़ 11 लाख की लागत से बोरी पुल निर्माण, 5 लाख से सीसी रोड निर्माण, ढाई लाख से कला मंच टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा थे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य पूनम साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, बोरी सरपंच भूपेंद्र साहू, जोन अध्यक्ष दिनेश साहू, बूथ अध्यक्ष दुष्यंत कुमार साहू, रोहित सागर सहित पंचगण और स्थानीय ग्रामीण और महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page