DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई तीज और पोला पर्व, बच्चों और शिक्षकों ने एक दूसरे की कलाई पर सजाई आकर्षक मेहंदी

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरूर में तीज पर्व के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें शिशुवर्ग से कक्षा पंचम से बहन लिरिना प्रथम स्थान तथा कक्षा द्वितीय से बहन लीसा द्वितीय स्थान प्राप्त की।

बाल वर्ग में बहन हियोगिता कक्षा अष्टम प्रथम स्थान तथा कक्षा सप्तम की बहन उर्वशी द्वितीय स्थान किशोर वर्ग में बहन खुशी पटेल कक्षा नवम प्रथम स्थान तथा बहन दुमिता कक्षा नवम द्वितीय रही। तरुण वर्ग में बहन खुशी किरण कक्षा द्वादश प्रथम स्थान तथा बहन लीसा साहू कक्षा एकादश द्वितीय स्थान पर रही। स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय के प्राचार्य श्री वेदप्रकाश कटेंद्र द्वारा पुरुस्कार तथा सम्मान देकर उपस्थित समस्त आचार्य दीदियो तथा भैया बहनों को तीज पर्व की बधाई दी गई।

इसके पूर्व यहां के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर आकर्षक तरीके से पोला उत्सव मनाया। मिट्टी के बैलों की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

आयोजन में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंदराम सोनबरसा, उपाध्यक्ष इक्लेश पटेल. संयुक्त सचिव शेख लाल माला, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सदस्य एमआर राजपुरिया, जागेश्वर निषाद, मिथलेश ग्वालेंद्र हेमंत सिन्हा, यशवंत माला, आरती सोनवर्षा आचार्य आगेश्वर हिरवानी, योगेश्वर साहू, बलराम पटेल, मिलन साहू, गोपाल पटेल, राकेश साहू, नीमा साहू, खिलेश्वरी साहू, रोशनी साहू, खुमेश्वरी साहू, कुमुदनी यादव, सुशीला सिन्हा, खिलेश्वरी साहू, कामनी साहू, सीमा निषाद, दुर्गेश्वरी पटेल. आशा नेताम का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page