DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फुलझर (पैरी) में जिला स्तरीय संत विनोबा भावे जयंती समारोह हुआ, संसदीय सचिव कुंवर निषाद हुए शामिल

बालोद। ग्राम फुलझर (पैरी) में आयोजित जिला स्तरीय संत विनोबा भावे जयंती समारोह में माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए। इस दौरान संसदीय सचिव ने कहा की विनोबाजी ने शिक्षा को एक आन्तरिक प्रक्रिया माना है। वे शिक्षा का उद्देश्य बालक को उत्तम संस्कार देने के साथ-साथ शरीर, मन, आत्मा का विकास मानते थे । सामाजिक विकास सभी व्यक्तियों का विकास, आर्थिक स्वावलम्बन का विकास, जीवन जीने की कला का विकास, आध्यात्मिक विकास उनके शैक्षिक उद्देश्य थे । बालक के पाठ्यक्रम में सामाजिकता के विकास तथा वर्धा शिक्षा योजना के पाठ्यक्रम को महत्त्व दिया । क्रियात्मक विधि, श्रुत विधि, विश्रामसहित शिक्षण, भ्रमण विधि को श्रेष्ठ शिक्षण विधि माना । स्त्रियों की शिक्षा पर उन्होंने विशेष बल दिया । जयंती समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिवलिंग स्थापना में पहुंचे

अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम डुडिया में ग्राम वासियों द्वारा शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान भोलेनाथ जी का पूजा अर्चना कर शिवलिंग का स्थापना किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page