बालोद। जैसे ही चुनाव पर वक्त नजदीक आ रहा है दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस दोनों में कई दावेदार उभर रहे हैं। ऐसे ही एक दावेदार है जो आध्यात्म से जुड़े हुए हैं। जो गुण्डरदेही सीट पर भाजपा से दावेदारी कर रहे हैं। उनका नाम है बिरेंद्र कुमार देशमुख जो संत श्री गुरुदेव, कामधेनु एवं काली मंदिर ग्राम भेड़ी ,सुरेगांव के संस्थापक और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य भी माने जाते हैं। उनकी स्वच्छ छवि लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी से उन्हे प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद की चर्चा है जिसे देखते हुए वे दावेदारी कर रहे हैं।
जरा जानिए श्री गुरूदेव बिरेन्द्र देशमुख के जीवन वृतांत के बारे में

श्री देशमुख अन्य पिछड़ा वर्ग कुर्मी समाज से हैं। वे नाड़ी वैद्य के माध्यम से लगातार जन सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में समाज सेवा में सक्रिय हैं। जैसे,,,,
- ॐ अनन्त रामेश्वर गौधाम धर्मार्थ ट्रस्ट, तिलईरवार संस्थापक और सरोकार ।
- संस्थापक जय गुरुदेव सेवा संस्थान, कामधेनू काली मंदिर भेड़ी।
- प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य और कृषक ।
- नाड़ी वैदिक रूप में निःशुल्क सेवा
प्रति रविवार और गुरुवार काली मंदिर प्रांगण भेड़ी सुरेगांव । प्रति सोमवार इंदिरामार्केट दुर्ग। प्रति मंगलवार कमला कॉलेज के पास राजनांदगांव प्रति बुधवार एल.आई.सी. आफिस के पास बालोद प्रति शनिवार धनोरा-दुर्ग। सम्पूर्ण जगह निःशुल्क सेवा सन् 2005 से दिया जाता है।
- आध्यात्म गुरु और आध्यात्म साधना
क्या कहते हैं गुरुदेव
बिरेंद्र देशमुख का कहना है मै राजनिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी से प्रभावित होकर मानव सेवा जन सेवा के उद्देश्य से प्रभावित होकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए राजनीति में आना चाहता हूँ। भारतीय जनता पार्टी एवं पार्टी के वरिष्ठ के आदेशों / निर्देशों का पालन करूंगा। जिसके लिए मैं हमेशा तैयार हूँ।
