DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नियमितीकरण समेत 6 मांगों को लेकर जुलाई में लामबंद होंगे अनियमित कर्मचारी

रायपुर/बालोद| चुनावी वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणापत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, किसी भी कर्मचारी को छटनी ना करने और आउटसोर्सिंग बंद करने का वादा किया था, लेकिन आज साडे 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस आक्रोश को प्रदर्शित करने आगामी माह जुलाई 2023 में 181920 एवं 21 को रायपुर राजधानी में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में कर्मचारी संगठन एकजुट हो रहे हैं जिसके तहत संविदा महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं समन्वयक संघ छत्तीसगढ़ भी पूर्ण सहमति के साथ समर्थन पत्र जारी कर चुका है । छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि गढ़पाले को संविदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रीना दिल्लू और प्रदेश संयोजक श्री अजीत नाविक ने बताया है कि आगामी हड़ताल में उनके संगठन से 4000 लोगों की उपस्थिति धरना स्थल पर रहेगी जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

You cannot copy content of this page