DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिश्ते टूटने से बचा रही बालोद की महिला सेल टीम: 21 प्रकरणों में कराया गया परिवार एकीकरण, लौटी परिवार की खुशियां …

बालोद। जिला बालोद अतंर्गत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के निर्देशन में संचालित व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नोडल अधिकारी सुश्री गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में महिला सेल बालोद में माह अप्रैल, मई में वरिष्ठ कार्यालय में 06 शिकायत व महिला सेल में 22 ” शिकायत, कुल 28 पारिवारिक समस्या संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें 21 प्रकरणों में काउंसलिंग कर राजीनामा ( परिवार एकीकरण) करवाया गया हैं। कुछ प्रकरणों का विवरण इस प्रकार हैं। ग्राम खल्लारी की रहने वाली आवेदिका का शिकायत आवेदन थाना गुण्डरदेही के माध्यम से प्राप्त हुआ था। वर्ष 2018 में आवेदिका का विवाह ग्राम अमरगांव जिला धमतरी में हुआ था, दाम्पत्य से एक बच्चा हैं। विवाह के बाद पति-पत्नी 03 माह तक प्रेमपूर्वक रहें, इसके बाद ससुराल वालो से छोटी-छोटी घरेलू बातों पर वाद-विवाद होने से आवेदिका वर्ष 2020 में अपने मायके जाकर रहने लगी। महिला सेल बालोद को शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर दोनो पक्षों को बुलाकर समझाईश दी गई, समझाईश बाद 03 वर्ष से अलग रह रहें पति-पत्नी समझौता कर साथ में रह रहें हैं। इसी तरह ग्राम पाररास निवासी आवेदिका का शिकायत आवेदन थाना बालोद के माध्यम से प्राप्त हुआ था। आवेदिका का विवाह वर्ष 2018 में ग्राम डोकला जिला कांकेर में हुआ था, दाम्पत्य से 02 बच्चें हैं। आवेदिका व उसकी सास का हमेशा छोटी-छोटी घरेलू बातों पर विवाद होता था, विवाद बढ़ने से आवेदिका के पति ने आवेदिका को छोड़ दिया था, जो दोनों पक्षों को महिला सेल बालोद में बुलाकर समझाईश देने पर प्रेम-पूर्वक साथ में रहने सहमत हो गयें व प्रेमपूर्वक साथ में रह रहें हैं।

उक्त काउंसलिंग कार्यवाही में काउंसलर नीतू सोनवानी, रमेश शर्मा, प्रकाश उपाध्याय निरीक्षक गायत्री शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सीता गोस्वामी, आरक्षक वेदप्रकाश पटेल, महिला आर. दानेश्वरी भुआर्य, महिला आर. पूजा यादव और महिला आर. दुलेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page