DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

’घर-घर शौचालय’ अभियान जारी, ऑनलाइन आवेदन कर बनवा सकेंगे शौचालय …

बालोद|   स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता आच्छादन एवं शौचालय के उपयोग सुनिश्चित करने हेतु बालोद जिले में 01 जून से ’घर-घर शौचालय’ अभियान निरंतर जारी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त 2023 तक चलने वाली इस अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि ’घर-घर शौचालय’ अभियान के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों से शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। इसके लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार की वेबसाइट में 15 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर की जा सकती है। इसके लिए आवेदनों के साथ आवेदकों से समय-सीमा में शौचालय निर्माण पूरा कर लिए लाने की स्वीकृति पत्र भी लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 15 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पोर्टल पर हितग्राहियों द्वारा सीधे दर्ज आवेदनों का शौचालय निर्माण हेतु राज्य स्तरीय मार्गदर्शिका अनुरूप सत्यापन कराया जाएगा। 01 जुलाई से 30 जुलाई तक हितग्राहियों द्वारा शौचालय निर्माण पूरा किए जाने पर हितग्राहियों से शौचालय निर्माण का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 01 अगस्त से 10 अगस्त तक शौचालय की जियो टैगिंग, डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि जारी किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पोर्टल पर भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की प्रविष्टि भी की जाएगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्राम पंचायतों द्वारा अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त घरों में शौचालय होने की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु कोटवारों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में निरंतर मुनादी, ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक क्षेत्रों में दीवार लेखन एवं हितग्राहियों के चिन्हाकन हेतु ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बैठकों के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

You cannot copy content of this page