DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक के पिता जी का हुआ निधन, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा

गुरुर/ बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोडरा के रहने वाले दुलारी राम सिन्हा उम्र 88 वर्ष निधन हो गया। वे विधायक संगीता सिन्हा के पिता थे। इस निधन पर क्षेत्रवासियों और कांग्रेसियों ने शोक जताया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का आगमन हुआ। जहां उन्होंने विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सहित अन्य परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने बाबूजी को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने क्षमता प्रदान करने की कामना की ।

You cannot copy content of this page