DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी में ग्रामीणों ने मनाया पर्यावरण दिवस, फलदार पौधों का किया रोपण

बालोद। ग्राम कुरदी के ग्रामीणों ने पर्यावरण के प्रति दिलचस्पी दिखाई और पर्यावरण दिवस पर गांव में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर एक कृषि केंद्र परिसर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों द्वारा किसानों को फसल से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु कंपनी से आए विशेषज्ञ द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई तो साथ ही किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल सरपंच संजय कुमार साहू , राजीव युवा मितान क्लब कुरदी,सनमुखा एग्रीटेक,सल्फर मिल्स ,व ग्रीन वाल एवं समस्त ग्राम वासी कुरदी मौजूद रहे। जिसमें किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया और वृक्षारोपण कार्य किये।

You cannot copy content of this page