DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेमरिया नाला पर हादसा, पलट गई है रेत से भरी ट्रैक्टर, आवागमन सुबह से बंद, देखें वीडियो

बालोद। तस्वीर लाटाबोड़ से हल्दी मार्ग की है। जहां पर पसौद और बोरी के बीच सेमरिया नाला में रविवार सुबह 7:00 बजे के आसपास ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें रेत से भरी हुई ट्रैक्टर पलट गई घटनास्थल पर पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्षों से यहां नया पुल बनाने की मांग शासन प्रशासन से की जा रही है विभाग और नेताओं द्वारा स्वीकृति होने की बात कहते हैं। लेकिन अब तक काम का कुछ अता पता नहीं है। बरसात भी आने वाली है तो वहीं से रेत से भरी ट्रैक्टर पलटने के कारण आवागमन बंद हो गया है। बोरी निवासी महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य ने बताया लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बेलौदी की है जो लाटाबोड़ की ओर जा रही थी। नाला के पास रास्ता काफी संकरा है। इस कारण हादसा होने की बात सामने आई है। हर साल इस पुल की मरम्मत की जाती है लेकिन नया नहीं बनाया गया है

You cannot copy content of this page