DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत स्वरोजगार हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

बालोद| मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 2023-24 हेतु आफलाईन आवेदन कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बालोद में कर सकते हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि व्यवसाय अथवा ट्रेडिंग हेतु 02 लाख रुपये, सेवा कार्य हेतु 10 लाख रुपये एवं उद्योग अथवा विनिर्माण हेतु 25 लाख रुपये तक ऋण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि आफलाईन आवेदन हेतु आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है तथा आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण एवं परिवार की वार्षिक 03 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय में गुरुकुल स्कूल वाली गली में कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बालोद अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 में संपर्क कर सकते हैं।  

You cannot copy content of this page