DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने किया जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण

बालोद| राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने आज अपने बालोद प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर नवजात शिशु एवं बालकों के समुचित इलाज एवं देखरेख हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, नवजात शिशु कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ आरके श्रीमाली एवं चिकित्सकों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page