DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिको के सम्मान में बालोद पुलिस ने भी लिया बोरे बासी का आनंद, मनाया बोरे बासी तिहार

बालोद। पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक व समस्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा छत्तीसगढ़ का पारम्परिक पौष्टिक आहार बोरे बासी खाया गया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के मंशानुसार अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के श्रमिकों के आहार बोरे बासी खाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस कार्यालय बालोद में समस्त राजपत्रित अधिकारी डीएसपी नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, ट्रैफिक प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, व अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा छत्तीसगढ़ का पारम्परिक पौष्टिक आहार बोरे बासी खाकर देश के श्रम वीरों का सम्मान किया।

You cannot copy content of this page