DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चोरी के दो मामले में बालोद पुलिस ने छह चोरों को पकड़ा

बालोद। क्षेत्र में बढ़ती चोरी को देखते हुऐ पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर के द्वारा प्रतिदिन शहर एवं देहात में सतत पेट्रोलिंग करने के लिये अलग-अलग टीम तैयार किया गया। इसी क्रम में बालोद पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में कुल 6 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पहली घटना दिनांक 17 अप्रैल शाम 6 बजे से.18 अप्रैल 07:30 के मध्य हुई थी। जिसमें प्रार्थी के ग्राम पंचायत के शमशान घाट के एरिया में लगे लोहे के 22 नग एंगल किमती 12000 रू. कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपीयो को संदेह होने पर पुछताछ करने एवं आरोपी विनोद कृपाल के धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने साथीयो 1 तोरण रावटे 2. दुर्गेश सिवाना के साथ मिलकर घटना कारित बताये। कथन अनुसार चोरी किये गये लोहे एंगल ग्राम गुजरा के आमा तालाब से निकाल कर पेश करने पर 17 नग लोले की एंगल किमती 8827 एव आरोपी तोरण रावटे द्वारा घटना में प्रयुक्त मो.सा. बजाज क्र. सीजी 04 डी.ई 1057 एवं एक नग लोहे का घन को बरामद कर थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी तरह दूसरी घटना 19 अप्रैल को रात्रि में प्रार्थी भोज कुमार साहू पिता गीतू राम साहू उम्र 37 साल साकिन बघमरा थाना व जिला बालोद अपने ट्रेक्टर पावर ट्रेक सोल्ड को अपने घर के सामने खड़ी किया था। उक्त ट्रेक्टर में लगे लीवर अर्जेस्टर, टपलिंग, 06 नग पाना एवं 02 नग लोहे का पिन , पुरानी इस्तेमाली कुल कीमती लगभग 8,000 रूपये को तथा उसी रात्रि बघमरा निवासी कुलेश साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू के मेनरोड स्थित पान की ठेला से 1 पुड़ा विमल गुटखा कीमती 123 रूपये एवं गल्ला में रखे 70 रूपये नगदी रकम कुल 253 रूपये का भी चोरी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपीयो को संदेह आधार पर पुछताछ करने उक्त आरोपी 01 तरूण कुमार उइके पिता राम कुमार उइके उम्र 22 ग्राम बघमरा 02. हर्श कुमार साहू पिता नूतन साहू उम्र 21 , 03. भुनेश्वर यादव पिता गनपत राम यादव उम्र 22 वर्श दोनो निवासी ग्राम मेढ़की थाना व जिला बालोद मेमोरेण्डम कथन पश्चात् 01 ट्रेक्टर में लगे लीवर अर्जेस्टर टपलिंग 02.06 नग पाना 03. 02 नग लोहे का पिन पुरानी इस्तेमाली कुल कीमती लगभग 8,000 रूपये 04 01 पुड़ा विमल गुटखा कीमती 123 रूपये एवं गल्ला में रखे 70 रूपये नगदी रकम कुल 253 रूपय. मुतबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा कर आरोपीयो से बरामद कर थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page