DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश संगठन सचिव पद पर नियुक्त हुए ग्राम अंडा के पत्रकार राजेंद्र साहू

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरजीत साहू, दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद साहू के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग के राजेंद्र साहू पिता शीतल साहू पत्रकार ग्राम अंडा दुर्ग को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र कुमार साहू को उनके पूर्व में किये गए कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। महंत लीलाधर दास महासचिव छः ग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी है। इनके नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश प्रभारी मंत्री प्रवीण साहू एवं युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप साहू की अनुशंसा एवं निर्देश पर प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने राजेंद्र साहू को उनके पूर्व में किए गए सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में साहू समाज के युवा पत्रकार राजेन्द्र कुमार साहू को प्रदेश संगठन सचिव युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
इस नियक्ति पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू ने राजेन्द्र कुमार साहू को बधाई देते हुए कहा कि युवा समाज के मुख्यधारा से जुड़कर रचनात्मक कार्य को सफल बनाने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सामाजिक कार्यों में पूरी क्षमता के साथ जुड़ने की अपील भी युवाओं से की है।
पत्रकार राजेन्द्र कुमार साहू की नियुक्ति के बाद दुर्ग-भिलाई, दुर्ग ग्रामीण समेत प्रदेशभर के पत्रकारों में खुशी की लहर है। उन्हे इस नए जिम्मेदारी के लिए चारों ओर से बधाईयां दी जा रही है।
गौरतलब है कि साहू समाज युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रदेश के युवाओं को लगातार जोड़ने का काम कर रही है। सामाजिक समरसता को बल प्रदान कर समाज को और अधिक शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ लगातार विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है।

You cannot copy content of this page