DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिरनपुर हत्याकांड के विरोध में साहू समाज ने तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

अर्जुन्दा। बेमेतरा जिला के बिरनपुर निवासी भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या पर साहू समाज आक्रोशित है। हत्या की घोर निंदा करते हुए दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय, मुआवजा की मांग करते हुए अर्जुन्दा तहसीलदार को साहू समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साहू समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर साहू समाज उग्र धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

तहसील साहू संघ अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने कहा कि हम शांति प्रिय लोग हैं, हम सभी का सम्मान कर भाईचारे एवं आपसी सहयोग के साथ जीवन यापन करते हैं, ऐेसे में एक युवक की हत्या निंदनीय है। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

तहसील साहू संघ सलाहकार क्रांतिभूषन साहू एवम सचिव रामनिवास साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति शांत व भाईचारे की है। यहां सभी धर्म समाज के लोगो ंको यहां पूरा सम्मान के साथ स्थान दिया गया है, बिरनपुर की घटना ने आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र को तार तार कर दिया है। इससे साहू समाज मे बहुत आहत है।

साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के पंकज चौधरी ने कहा प्रदेश में लगातार हिंदू समाज ऊपर हमला होना निंदनीय है. भूनेश्वर साहू के आरोपियों को तत्काल फ़ास्टट्रैक कोर्ट से फाँसी की सज़ा दिया जाना चाहिए ।

ज्ञापन सौपने में तहसील उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, देवकी साहू, हरिशंकर साहू, देवधर साहू, शैलेंद्र साहू, पूनमप्रकाश साहू, लीला चौधरी, राजेंद्र हिरवानी, कांशी साहू, निरंजन साहू, दानेश्वर प्रसाद साहू , देवेंद्र साहू, पुष्पा चौधरी, डिलेश्वर साहू, अमरनाथ साहू, नुरेंद्र साहू, रोहन साहू, मिथलेश साहू, गिरधर साहू, राजू साहू उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page