DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेंडरवानी में रामायण कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बताई रामायण की महत्ता, बोले इससे बढ़कर कुछ भी नही,,,

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम पेंडरवानी में रामायण का आयोजन किया गया था।

जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे। वहीं आयोजन की अध्यक्षता विधायक संगीता सिन्हा ने की। मुख्य अतिथि के आसंदी से उद्बोधन देते हुए उन्होंने रामायण की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि हम पत्थर जितना ऊपर उछालेंगे वह उतनी ही तेजी से नीचे गिरता है। मानस मंच और रामायण से बढ़कर कुछ नही है। उन्होंने अपने गृह ग्राम बासीन के पुराने दिनों को याद किया और कहा कि वहां सवनाही रामायण होता था। पेंडरवानी में जब वे पहुंचे तो अतिथियों के बैठने का स्थान ऊंचा रखा गया था और रामायण नीचे। ये देखकर उन्होंने तत्काल रामायण को ऊपर मंगवाया। आयोजकों से कहा कि रामायण कभी नीचे नहीं हो सकता, हमें नीचे बैठना है। वेद, शास्त्र सबके निचोड़ रामायण में है। विश्व के विद्वान और अंगूठा छाप के लिए इसकी कीमत बराबर है। इसमें जीतने डुबकी लगाएंगे उतना ज्ञान पाएंगे। राम चरित मानस विचित्रता से भरी है।

विधायक ने कहा रखे भरोसा भगवान पर, जो होता है अच्छा ही होता है

वही अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक संगीता सिन्हा ने ग्रामीणों को भगवान पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यों की तुलना राम राज्य से की और राज्य के किसानों और महिलाओं की संपन्नता और विकास को देखकर कहा कि अब छत्तीसगढ़ में राम राज्य आ रहा है। किसान सहित सभी संपन्नता की ओर है। उन्होंने कहा कि हम रामायण सुनकर दुख से दूर होते हैं। मन को संतुष्टि और भक्ति की भावना मिलती है। हमेशा रामायण पर चिंतन करें। पिता ,पुत्र ,पत्नी को कैसा होना चाहिए यह सब इसमें सीखने को मिलता है। भगवान जो करते हैं अच्छा करते हैं। उन्होंने इस दौरान सरपंच द्वारा सर्व सामुदायिक भवन की मांग को लेकर कहा कि उक्त मांग 25 लाख रुपए को लेकर है। जो कि मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मैं 5 लाख तक की स्वीकृति या आश्वासन दे सकता हूं । इसलिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन भालूकोन्हा में प्रस्तावित है। उनसे वहीं मिलकर इस संबंध में चर्चा करूंगा और स्वीकृति के लिए पूरा प्रयास रहेगा।

इस दौरान कृष्णा दुबे, केदार देवांगन, ललिता पीमन साहू, पूरन साहू, तामेश्वर साहू, शादीक अली, मनीष देवांगन, गिरधारी देवांगन, सरपंच सत्यवान साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page