DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर कॉलेज में होगा 15 लाख से अतिरिक्त भवन निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजन

गुरुर । सोमवार को संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने गुरूर कॉलेज में 15 लाख की राशि से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक के साथ कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नौशाद कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि यादराम साहू, विधायक प्रतिनिधि ओंकार महमल्ला, विधायक के जनपद प्रतिनिधि किशोर साहू, ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री शादिक अली, जनभागीदारी समिति के सदस्य गण दुर्गराम सिन्हा, नागेश साहू, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य रावटे सहित कॉलेज के समस्त प्रोफ़ेसर गण, समस्त स्टॉफ व कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में गुरूर प्रवास के अवसर पर विधायक के द्वारा कॉलेज में अतिरिक्त भवन की मांग की गई थी ।जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृत करते हुए उक्त भवन निर्माण के लिए 15 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान किया हैं

You cannot copy content of this page