DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंगलतराई सोसायटी में धान तौल से किसानों को संतुष्टि नहीं, इलेक्ट्रॉनिक तौल की मांग, जन चौपाल में शिकायत

डौंडी। बेलौदा के किसानों ने कलेक्टर जन चौपाल पहुंचकर सोसायटी से संबंधित शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि मंगल तराई में इलेक्ट्रॉनिक तौल होना चाहिए। जिस तरीके से धान की तौलाई की जाती है उससे किसानों को संदेह रहता है। क्योंकि वह जितनी मात्रा में धान लाये रहते हैं तौल में उतना निकलता नहीं है। तौल में कमी पाई जाती है। किसान डीएल पद्माकर, गंगा राम साहू, सुरेश साहू, कुंज बिहारी ने बताया कि मंगलतराई धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटरीकृत धान तौल होना चाहिए। इसके अलावा तौल के दौरान सोसायटी कर्मचारी मौजूद नही रहते। इस के कारण किसानों को ही कार्य कराया जाता है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

You cannot copy content of this page