DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश के प्रयासों से मिली कुंजाम टोला में विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीणों ने जताया आभार

कुसुमकसा । मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत धोबेदण्ड के आश्रित ग्राम कुंजामटोला वार्ड क्र.09 में सी सी रोड निर्माण व ग्राम दर्राटोला में हल्बा समाज के मंदिर प्रांगण में कलामंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचोबाई मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत धोबेदण्ड ने की। विशिष्ट अतिथि ,ललिता पोर्ते जनपद सदस्य, कुमान सिंग कोरेटी,यशवंत बोरकर थे


सी सी रोड व कला मंच निर्माण का भूमिपूजन धरती माँ की पूजा अर्चना कर ,गैती चलाकर किया गया । मुख्य अतिथि की आसंदी से मिथलेश निरोटी ने कहा कि कुंजाम टोला वार्ड 9 के ग्रामीण बरसात के दिनों में आने जाने में हो रही परेशानियों को अवगत कराते हुए सी सी रोड निर्माण कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति सी सी रोड निर्माण के लिए आबंटित कराया व पूर्व में शक्ति दिवस समारोह में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ था तो हल्बा समाज के मंदिर प्रांगण में कला मंच निर्माण कराने की मांग सामाजिक सदस्यों ने की थी। जिस पर भी जिला पंचायत निधि से 2 लाख रुपयों की स्वीकृति कलामंच निर्माण के लिए आबंटित कराया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर निलधारी यादव, देवप्रसाद भंडारी , कुमारी बाई करपाल, हिराबती लटियारा, हुमनलाल नेताम,दीनदयाल मानकर ,गंगा राम रावटे,रामेश्वर कोमा, सीता बाई पंच, सुपरवाइजर सहारे,और ग्राम पंचायत के सचिव समस्त पंचगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page