DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिरकार हटाया गया अवैध कब्जा, मामला चिचबोड का

बालोद। ग्राम चिचबोड़ में पिछले काफी दिनों से ग्राम झलमला निवासी हरख राम सिन्हा द्वारा गांव के जगह को अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। जिसका गांव वाले लगातार विरोध कर रहे थे। गांव वालों के बार बार मना करने पर भी गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य करवा ही रहा था। जब गांव को बंद करते काम रोकवाने के लिए तो उस दिन वह आता ही नही था और काम बंद कर देता था और जब गांव वाले अपने अपने काम में चले जाते तो कम को पुन:चालू कर देता था।

अंत में गांव वाले परेशान होकर कलेक्टर तक शिकायत करने पहुंचे। तब कही जाकर इस पर उचित कार्यवाही देखने को मिला। तहसीलदार शुक्रवार को अपनी टीम के साथ पहुंची और उक्त अवैध कब्जा को जेसीबी मशीन के माध्यम से समस्त ग्रामवासी के सामने हटवाया। तहसीदार के कब्जा हटवाने के लिए आने की गांव वालो को पूर्व सूचना थी।

जिसके चलते गांव के सरपंच पदमनी बाई तारम,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बाबू लाल साहू, ग्राम पटेल रामदीन मंडावी,उपसरपंच सोहन साहू,समस्त पंच गण,ग्रामविकास पदाधिकारी एवम् पूरे गांव वाले अपने काम काज बंद करके गांव में ही उपस्थित थे। इस दौरान मौजूद सरपंच पति रामदीन ताराम,दिनेश पटेल एवम् दीपक साहू ने कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया।

You cannot copy content of this page