DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मानंद स्कूल डौंडी ने राज्यस्तरीय खेलों में लहराया परचम

डौंडी। राज्य स्तरीय अन्तर सेजेस स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित की गई।

जिसमें दुर्ग जोन ओवरऑल चैम्पियन रहा। दुर्ग जोन की ओर से स्वामी आत्मानंद शास.उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय डौंडी (सेजेस) के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और सफलता पाई। नेमसिंह साहु व्याख्याता ने बताया इस राज्यस्तरीय खेल में गर्ल्स फुटबॉल टीम ने गोल्ड मैडल जीता। इस फुटबॉल टीम की 11 खिलाड़ी में कुल 07 खिलाड़ी सेजेस डौंडी से थे।

जिसमें कल्पना, ज्योति, दीपिका,दीपलता,शालिनी माधवी ,प्रतिभा ने भाग लिया और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।100 मीटर दौड़ – बालिका वर्ग में कल्पना ने गोल्ड मेडल जीता। 4 गुणा 100 रिले रेस में कल्पना, गायत्री, सत्यवती, टिकेश्वरी ने सिल्वर मेडल जीता। उसी प्रकार दुर्ग जोन ने बालिका कब्बड्डी वर्ग में कांस्य पदक जीता। जिसमें सत्यवती ने भी भाग लिया। राज्यस्तरीय इस खेल प्रतियोगिता के एथलेटिक्स गेम में विनय और भुजबल ने भी भाग लिया और संस्था का नाम रोशन किया। सेजेस डौंडी की इस सफलता पर संस्था प्रमुख बी एस वद्दन, पीटीआई श्रवण साहू, खेल प्रभारी ए विशाल, कोच, एवम् संस्था के हिन्दी और अंग्रेज़ी माध्यम के समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है l

You cannot copy content of this page