DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय रामधुनी महासम्मेलन, सामाजिक समरसता और प्रतिभा सम्मान समारोह 13 नवंबर को भोला पठार में

बालोद। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय रामधुनी महासम्मेलन, सामाजिक समरसता सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 13 नवंबर रविवार को पर्यटन स्थल भोला पठार पर्रेगुड़ा में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता भाजपा महामंत्री केदार कश्यप करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व सीएमएचओ दुर्ग गंभीर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त आईएफएससी केके खेलवार, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक व समाजसेवी जगदीश देशमुख, स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी, सांसद प्रतिनिधि अशवन बारले, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गीता बंजारे, मनीष पारख , नितेश कुमार, द्रोपति कृष्ण कुमार वर्मा, विमला देहारी होंगे। कार्यक्रम प्रभारी पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले (कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, संस्कार भारती) ने बताया कि इस वृहद आयोजन में सामाजिक पुरोधाओं के नाम से विभिन्न लोगों को सम्मान दिया जाएगा। जिसमें बालोद ही नहीं बल्कि विभिन्न जिलों के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति सम्मान, शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान, गुंडाधुर, गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान, रानी दुर्गावती स्मृति सम्मान, गहिरा गुरु स्मृति, डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान, स्वर्गीय मनोज मंडावी स्मृति सम्मान, बहादुर कलारिन, छत्तीसगढ़ आदिवासी गौरव, छत्तीसगढ़ आदिवासी रत्न, भक्त माता कर्मा, मिनीमाता, बिलासा बाई, गुरु बालक दास वीरता पुरस्कार, मां परमेश्वरी, छत्तीसगढ़ चिकित्सा रत्न, ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले, महर्षि बाल्मीकि, स्वर्गीय लोकनाथ परगनिया, कचना ध्रुवा स्मृति, शहीद सुखदेव पातर हल्बा सामाजिक समरसता सम्मान दिए जाएंगे ।आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत सुबह 9:30 बजे से पंडवानी, रामधुनी, करमा, पंथी, मांजरी, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य और लोकमंच आरू साहू की प्रस्तुति होती रहेगी। छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान के तहत गायक सुनील सोनी, अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेता अलीम बंसी को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बालोद सहित धमतरी जिले के विभिन्न ब्लॉक के लोगों को कलाश्री सम्मान व कला साधक सम्मान भी विभिन्न लोगों को मिलेगा।

You cannot copy content of this page