DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिलाध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में हुंकार रैली में शामिल होने गंगा मैय्या से पूजाकर रवाना हुई महिलाओं का दल

बालोद। बिलासपुर में सरकार के खिलाफ आयोजित महिलाओं की हुंकार रैली में बालोद जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में महिलाओं का दल बस से बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान गंगा मैया झलमला में पूजा अर्चना के साथ दल ने रवानगी ली और इस हुंकार रैली की सफलता की कामना की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि हम राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते हिंसा, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने जा रही हैं। इसमें महिलाओं का साथ जरूरी है। उन्होंने प्रदेश भर की महिलाओं को जो भी हुंकार रैली में शामिल हो सकते हैं, उन्हें बिलासपुर पहुंचने की अपील भी की।

बिलासपुर में महिला मोर्चा प्रदेश के नेतृत्व में महिला हुंकार रैली भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ होने जा रही है यह कांग्रेस सरकार महिला विरोधी सरकार है महिलाओं के अनेक विषयों को लेकर सरकार को उनके वादों को याद दिलाने के लिए उनके उनको जगाने के लिए महिला मोर्चा आज बिलासपुर में ललकार करने वाली सरकार के खिलाफ जिसने बालोद की महिलाएं बड़ी संख्या में जाकर हूंकार भर रही है।

भाजपा शहर मण्डल से भी रवाना हुआ दल

भाजपा शहर मंडल बालोद की महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में हुंकार रैली के लिए बिलासपुर कुच किया गया। सुबह 6 बजे जय स्तंभ चौक से यशवंत जैन ,राकेश यादव पूर्व प्रदेश मंत्री,मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,प्रदेश पिछड़ा मोर्चा सदस्य सुरेन्द्र देशमुख,युवा मोर्चा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित चोपड़ा,संतोष कौशिक महामंत्री शहर मंडल,मोहन कलिहारी उपाध्यक्ष शहर मंडल ,धर्मेन्द्र अग्रवाल पूर्व महामंत्री शहर मंडल,गणेश साव, डोमेंद्र साहू,दुष्यंत ( बिल्ला )मनहर दयाल बघेल, सुरेश यादव सुरेंद्र सारथी सुनील यादव,झण्डा लहराकर,दिखाकर वाहन रवाना किया गया

You cannot copy content of this page