DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में बालिका कार्तिक उत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर की दीपदान

बालोद। ग्राम घीना ( अर्जुन्दा ) में बालिका कार्तिक उत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वही रात्रिकालीन में रामधुनी पार्टी ग्राम भाठागांव ( सिकोसा ) का कार्यक्रम हुआ।

जिसमे मुख्य अतिथि बिंदु तारम सरपंच ग्राम पंचायत घीना अध्यक्ष डालचंद जैन समाज सेवी एवं उपसरपंच, विशेष अतिथि शोभा राम ठाकुर प्राचार्य हाई स्कूल सुरेगांव, सुखी राम पटेल ग्राम पटेल, कालु राम सिन्हा शिक्षक, रामसुख आलापुरिया, तोरण सुधाकर, भागवत आलापुरिया, विमला भुआर्य, सोमिन आलापुरिया, उपस्थित रहे। अध्यक्ष डालचंद जैन ने अपने उद्बोधन में बच्चों के पढ़ाई लिखाई मेहनत करने साथ ही उज्ज्वल भविष्य मे आगे बढ़ने के बारे में माता – पिता को प्रेरित किया गया।बालिका कार्तिक उत्सव समिति के अध्यक्ष सेवती रावटे, उपाध्यक्ष लीलुमा तारम, सचिव खुशबु सिन्हा, कोषाध्यक्ष पूजा तारम सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित थे। यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page