DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य में धान खरीदी का सबसे पहला उठाव हुआ बालोद जिले से

जिले में राईस मिलरों को धान के त्वरित उठाव हेतु 01 लाख 82 हजार 800 टन धान की अनुमति की गई है जारी
जिले के कलंगपुर एवं सांकरा(क) धान खरीदी केन्द्रों से, राज्य में सबसे पहले शुरू हुआ धान का उठाव कार्य
बालोद|
राज्य में 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर 2022 से शुरू हुआ है, जिसमें बालोद जिले द्वारा राज्य में सबसे पहले धान का उठाव कार्य आज से शुरू किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि आज गुण्डरदेही विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र कलंगपुर और बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा(क) से धान उठाव का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 07 नवम्बर 2022 को शाम 04 बजे तक कुल 16524.12 में टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में स्थापित कुल 138 उपार्जन केन्द्रों में से 137 उपार्जन केन्द्रों धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखंड के मात्र 01 धान खरीदी केन्द्र कर्रेगांव में धान की कटाई नहीं होने के कारण किसानों के द्वारा उक्त केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त नहीं किये हैं। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के त्वरित उठाव हेतु जिले के 46 राईस मिलरों का पंजीयन किया जाकर 02 राईस मिलरों को कुल 1,82,800.00 में टन धान की अनुमति जारी की गई है। जिसमें से 22 राईस मिल के द्वारा 94,400.00 में टन धान का अनुबंध पूर्ण कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले में राईस मिल का पंजीयन, कस्टम मिलिंग हेतु अनुमति, अनुबंध एवं धान उठाव का कार्य सबसे पहले बालोद जिला से किया गया है। शासन के मंशाअनुरूप धान खरीदी केन्द्रों से सर्वाधिक मात्रा में राईस मिलरों को धान उठाव का लक्ष्य रखा गया है। जिससे शासन को संग्रहण केन्द्र भेजने, राईस मिलरों को प्रदाय करने संबंधी दोहरी परिवहन को कम किया जा सके एवं धान संग्रहण केन्द्रों में कम धान का भंडारण हो।

You cannot copy content of this page