DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड के क्षेत्र में राज्यपाल अवॉर्डी बच्चों का हुआ सम्मान

बालोद। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर एवं राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव विधायक महासमुंद एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन तथा भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालोद के अध्यक्ष सुभाष पुसतकर, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पदेन जिला आयुक्त प्रवास कुमार बघेल, राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला सचिव अरविंद सोनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन सिन्हा डीओसी स्काउट एवम गाइड के मार्गदर्शन द्वारा यूनिट कल्पना चावला रेंजर टीम एवम मदर टेरेसा कंपनी द्वारा भंडेरा स्कूल से 21 बच्चे राज्यपाल अवार्ड प्राप्त कर चुके है।

सर्वश्रेष्ट गाइडर का अवार्ड इनकी लीडर कैशरीन बेग को प्राप्त हुआ है एवम् सर्वश्रेष्ठ रेंजर का अवार्ड कु अम्बे को भी प्राप्त हुआ। टीम के द्वारा सेवा कार्य विभिन्न प्रोजेक्ट पर कार्य करने गतिविधि करने पर प्राप्त हुआ। इसमें नगद राशि 10,000 व 5000 की राशि प्राप्त हुई। क्योंकि यह उपलब्धि पूरे टीम की थी। इसलिए सभी राज्यपाल अवॉर्डी एवं रेंजर गाइड का सम्मान करने के लिए विशेष अवसर राष्ट्रीय एकता दिवस पर इन बच्चों का सम्मान किया गया। जिसमें राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू अध्यक्ष सुभाष पुष्तकर, मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर , आर के ठाकुर बीईओ डौंडीलोहारा,उपाध्यक्ष मधुमाला कौशल,जिला सचिव डी ओ सी स्काउट अवधेश विश्वकर्मा डीटीसी स्काउट भूवन लाल सिन्हा , एल डी साहू,प्राचार्य बालक शाला टी गौतम,धर्मेंद्र देवांगन,प्राचार्य
भंडेरा टी साहू,समस्त प्राथमिक
माध्यमिक स्टाफ,बच्चो की उपस्थिति में राज्यपाल अवॉर्डी बच्चों का सम्मान हुआ।
फ्लैग प्रोसीजर द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा मां शारदा,छत्तीसगढ़ महतारी, बल्लभ भाई पटेल जी की पूजा अर्चना के पश्चात स्वागत,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात अवार्ड दिया गया।
सीमा साहू ने बच्चो को बधाई
दिया और अच्छे कार्य करने के लिए कैशरीन बेग को बधाई दी। अतिथि उद्बोधन में अध्यक्ष सुभाष पुष्कर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। मुख्य आयुक्त द्वारा बच्चों को कहा कि स्काउट गाइड ऐसी संस्था है जहां बच्चे लीडर सदैव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। एल डी साहू ने कहा सभी संगठन के विशेषता होती है किंतु भारत स्काउट गाइड ऐसी संस्था है जहां सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करता है। जिला सचिव ने कहा यूनिट में रहकर आप बच्चो ने बहुत उपलब्धि हासिल किया है।
डीटीसी स्काउट ने अच्छे आयोजन के लिए शाला को बधाई दी। रेंजर लीडर कैशरीन बेग ने कहा की बच्चो की उपलब्धि ही अपनी उपलब्धि है,मेरे बच्चो को भी सम्मान प्राप्त हो इसलिए यह आयोजन आवश्यक था,बच्चे उत्साहित होंगे,साथ ही अन्य बच्चो को
प्रोत्साहन मिले आवश्यक था आयोजन। सम्मान समारोह में ब्लॉक सचिव बालोद रुपेंद्र कुमार सिन्हा, नेम सिंग साहू,वारुणी दिल्लिवार,सरस्वती रामटेके,कमला वर्मा,नंदा सोनी, मोहन लाल शिवने,जी आर ठाकुर, पी आर गोटी, आर के वर्मा,शिक्षको का सम्मान अभिनंदन पत्र मोमेंटो,स्मृति चिन्ह कल्पना चावला रेंजर टीम के सौजन्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page