विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभाशाली बेटियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम स्थल पर बेटियों की पूजा कर कराया गया प्रवेश, अतिथियों ने की कार्यक्रम की प्रशंसा
हर साल इस तरह आयोजन की जताई इच्छा, बेटियों ने भी कहा समाज में सम्मानित होकर गौरव महसूस कर रहीं
राजिम/ रायपुर। प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ ठेठवार यादव समाज द्वारा बेटियों के सम्मान , उनके आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रोत्साहित करने व दो- दो कुल का नाम रोशन करने वाली बेटियों के लिए बेटी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर यादव (ठेठवार) सामाजिक भवन प्रान्तीय मुख्यालय राजिम में किया गया।
इस कार्यक्रम में समाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज के बेटियों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली बेटियों को इसमें आमंत्रित किया गया था। जो कहीं इंजीनियर तो कहीं डॉक्टर तो कहीं विभिन्न पदों पर आसीन हैं। इस बीच बालोद जिले से एक नन्हीं बेटी 3 साल की वैष्णवी यादव , ग्राम जगन्नाथपुर जिला बालोद से भी खासतौर से आमंत्रित थी।
जो विगत दिनों “कका वाली नोनी” और “कका की नन्ही फैन” के नाम से चर्चा में आई थी। समाज सेवा के क्षेत्र में बेटी को आगे कर उनके माता-पिता (माधुरी दीपक यादव) द्वारा चलाए जा रहे “बेटी है तो कल है” अभियान को सराहाते हुए वैष्णवी यादव को भी समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यक्रम स्थल तक बकायदा सभी बेटियों को हिंदू रीति-रिवाजों से पूजा कर, तिलक लगाकर, आरती उतारकर प्रवेश कराया गया। आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन हर साल समाज होते रहना चाहिए। यह पहला प्रयास था जो सराहनीय है। आने वाले साल में हर वर्ष बेटी सम्मान समारोह बेटी दिवस पर आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। जिसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली बेटियों को पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र से आमंत्रित किया जाएगा। अतिथियों ने बेटियों की वर्तमान और पूर्व की दशाओं पर चिंतन भी किया, अपने विचार रखें तो वही बेटियों के साथ अपने बेटों को भी संस्कार देने की बात कही। ताकि बेटियों के साथ आज जो गलत हो रहा है उस पर भी रोकथाम हो।
सम्मानित हुई बेटियों ने भी कार्यक्रम को गौरवशाली बतलाते हुए कहा कि हम अन्य संस्थाओं में इस तरह आयोजन के बारे में सुनते थे। आज ठेठवार समाज और खास तौर से बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बेटी दिवस पर इस पहल की शुरुआत की गई। जो अपने आप में एक अलग ही आयोजन साबित हुआ। हमें यहां आकर अच्छा लग रहा। सभी आमंत्रित बेटियों ने आयोजक टीम को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। बेटियों ने मंच पर आकर अपने बारे में बताया और समाज को भी एक संदेश दिया। कुछ बेटियों ने अपने मम्मी- पापा के लिए भी गीत गुनगुनाए तो अतिथि भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ गीत गाए।
यह अतिथि गण रहे मौजूद
मुख्य अतिथि शालिनी यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग थी। अध्यक्षता गुलेन्द्र यादव, प्रांताध्यक्ष ठेठवार यादव समाज महासभा छ.ग. ने की। विशिष्ट अतिथि रामकली यादव , सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार, डॉ सुशीला यादव , प्राचार्य कल्याण लॉ कॉलेज दुर्ग, केवरा यदु कवियित्री, हरीश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, समलिया यादव , महासचिव ठेठवार यादव समाज महासभा छ.ग., दाऊराम यादव , कोषाध्यक्ष ठेठवार यादव समाज महासभा छ.ग.,शंकर लाल यादव (शिक्षक), प्रदेश उपाध्यक्ष ठेठवार यादव समाज महासभा. राजू यादव, पूर्व प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा छ.ग. प्रहलाद यादव , पूर्व उप-प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा थे।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका
पहली बार ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा बेटी दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमुख रुप से महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष ललिता यदु, कार्यालय सचिव गंगोत्री यादव, महासचिव मुन्नी यादव, उपाध्यक्ष केसरी यादव सरोज, लक्ष्मी यादव, प्रचार मंत्री डॉ नेहा यादव (मंच संचालन), राधिका यादव की सक्रिय भूमिका रही।
बेटी है कल है के प्रयास को बताया समाज के लिए गौरव
प्रांतीय अध्यक्ष ललिता यदु जगन्नाथपुर के यादव परिवार द्वारा किए जा रहे “बेटी है तो कल है” के प्रयास को समाज के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ग्राम जगन्नाथपुर गए थे। जहां उनसे बेटी वैष्णवी यादव की मुलाकात हुई। इस दौरान यादव परिवार द्वारा उन्हें बेटियों के प्रोत्साहन के लिए प्रयास संबंधित पत्र भी लिखा था। इसके कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री द्वारा “हमर बेटी- हमर मान नाम से अभियान भी शुरू किया गया। अच्छी बात है कि समाज की ओर से यह प्रयास किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री ने बेटियों की सुरक्षा की दिशा में पुलिस प्रशासन के जरिए नया अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। वैष्णवी के बारे में परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि यह वही बेटी है जिन का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। जो पोस्टर देखकर मुख्यमंत्री को पहचान कर बोलती है “कका” तो हमर गांव जगन्नाथपुर जल्दी आबे कका, में तोर अगोरा में बैठे हों। फिर मुख्यमंत्री उनके पास पहुंचे इन्हें गोद में लेकर दुलारे और स्वयं मुख्यमंत्री वीडियो डाले थे यह लिखकर “ले आगे तोर कका”। यादव परिवार द्वारा बेटियों के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए गांव में हर घर 5-5 मिट्टी के दीपक बांटकर लक्ष्मी पूजन के दिन बेटियों के सम्मान में रंगोली सजाकर दीपक जलाए जाते हैं। यह प्रयास उनके द्वारा 3 साल से किया जा रहा है।
इन बेटियों का हुआ सम्मान, छग सहित ओडिसा तक से भी पहुंची थी बेटियां
इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा क्षेत्र से भी पहुंची बेटियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कृतिका यादव मार्शल आर्ट ताइकांडो नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, मंदिर हसौद , नेहा यादव मार्शल आर्ट ताइक्वांडो स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट, नम्रता यादव बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रेजुएट मंदिर हसौद, डॉ रानू यादव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज,आयुष मेडिकल ऑफिसर, रितिका यादव छालीवुड कलाकार नवापारा राजिम, नोवेदिता यादव ग्राम औसर, रानीतराई, वीणा यादव डॉक्टर श्वेता यदु एमबीबीएस डॉक्टर रायपुर, शीतल यादव वकालत दुर्ग, रेजाक्षि यादव ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2022, दिल्ली में गोल्ड मेडलिस्ट , निवास भिलाई नगर। लीना यादव छग की पहली महिला कुश्ती कोच, रायपुर हांडी पाटा,
हेमा यादव इंजीनियर झलप पिथौरा, सुमन यादव भरेंगा अभनपुर, कृति यदु मंदिर हसौद नया रायपुर, प्रज्ञा यादव नवापारा, संजना , मीनाक्षी अहीर ग्राम साहाजट नुआपाड़ा ओडिसा खिलेश्वरी अहीर ग्राम साहाजट नुआपाड़ा ओडिसा, आस्था, रसेला छुरा, सानिया यादव भिलाई नगर, गीतिका यादव गंडई पंडरिया, हिमशिखा यादव कविता लेखक दुर्ग, रेणुका यादव, जिज्ञासा यादव कंप्यूटर साइंस पूजा यादव तीनों कुर्रे भेलवाडीह पार, यामिनी यदु शिक्षक रायपुर, आकृति यादव एमबीबीएस के लिए चयनित दुर्ग, सुभाषणी यादव डॉक्टर दंत रोग विशेषज्ञ गंडई पंडरिया, राधिका यादव डॉक्टर इलेक्ट्रो होम्योपैथी रायपुर।


