DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राशि देवांगन ने मुख्यमंत्री से डौंडीलोहारा में शासकीय लाइब्रेरी की रखी मांग

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम मालीघोरी में राशि देवांगन ने मुख्यमंत्री जसे डौंडीलोहारा नगर में लाइब्रेरी की मांग रखी। राशि देवांगन पिता राजेंद्र कुमार देवांगन राजापारा डौंडीलोहारा की निवासी है और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित की छात्रा है।

उन्होंने कहा कि डौंडी लोहारा वनांचल क्षेत्र है और बहुत से विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीएससी, पटवारी,रेलवे यूपीएससी, बैंकिंग आदि की तैयारी कर रहे हैं। हमारे अंचल में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए विकासखंड डौंडीलोहारा के समस्त विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री से शासकीय लाइब्रेरी की मांग राशि देवांगन ने की। लिखित रूप से आवेदन भी संप्रेषित किया। वह स्वयं भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है।

You cannot copy content of this page