15 सितम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में होगा शिक्षित बेरोजगार युवकों का जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान



बालोद।जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत गुंडरदेही हाई स्कूल मैदान में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु चल रहे कार्यक्रम में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए विशेष भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में थाना गुंडरदेही, रनचिराई, अर्जुन्दा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवक सम्मिलित हुए। 15 सितम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में शिक्षित बेरोजगार युवकों को जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए भर्ती लिया जाना है, जिसमें नवयुवकों को बड़ी संख्या में सम्मिलित होने हेतु पुलिस प्रशासन ने अपील की है। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एस.आई. एस. सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया जाना है। 14 सितम्बर को गुंदरदेही हाई स्कूल मैदान में विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 398 नवयुवक सम्मिलित हुए जिसे योग्यता अनुरूप 138 अभियथियो को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। जिसकी रिपोर्टिंग 25 सितम्बर को सुबह 10.00 बजे तक उपस्थित होने के लिए प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र दिया गया और उसके उज्वल भविष्य की कामता की गई। 17 सितम्बर के सुबह 09.00 बजे से 04.00 बजे तक थाना डौण्डीलोहारा के पास मैदान बटेरा मैदान में थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सुरेगांव क्षेत्र के शिक्षित युवाओं का सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद पर विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाना है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जिला बालोद के शिक्षित बेराजगार नवयुवको को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदाय किया जा रहा है। अतएव योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवशयक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक व समय में बड़ी संख्या में उपस्थित होवें। इस कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page