DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर -शादीशुदा सचिव, शादीशुदा रोजगार सहायिका को गया था प्यार का इजहार करने, मना की तो करने लगा छेड़खानी, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के एक गांव में सरकारी कर्मचारी पंचायत सचिव द्वारा एक रोजगार सहायिका के साथ छेड़खानी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ग्राम सिरसिदा का रहने वाला है। जिसका नाम राकेश कुमार देशलहरा बताया जा रहा है। जो शादीशुदा है। इसके बाद भी वह एक शादीशुदा महिला को अपने प्यार का इजहार करने के लिए उसके घर गया हुआ था। घटना ब्लॉक के दूसरे गांव में हुई है। बताया जाता है कि पहले कभी किसी पंचायत में उक्त पीड़िता यानी रोजगार सहायिका व आरोपी सचिव दोनों साथ काम किए थे। तब से दोनों के बीच पहचान थी। लेकिन इस पहचान को आरोपी कुछ और समझ रहा था और प्रपोज करने के इरादे से वह रोजगार सहायिका के घर उसके ससुराल में ही पहुंच गया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था तो मौका देख कर उसने उसे अफेयर शुरू करने की बात रखी। रोजगार सहायिका ने इंकार कर दिया तो इस इंकार से नाराज होकर आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लग गया। टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को धारा 354 के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी सचिव को जेल भेजा गया

You cannot copy content of this page