DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्थर खदान में डूबने से इस युवक की हो गई संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी ,आखिर कैसे हुआ हादसा ?सिकोसा की घटना


बालोद। ग्राम सिकोसा के एक पत्थर खदान में गांव के ही 27 वर्षीय युवक सतीश कुमार की लाश मिली है। वह इस खदान में लगभग 40 फीट गहरे पानी में कैसे डूबा यह जांच का विषय है। गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह कैसे डूबा होगा। आशंका इस बात की भी है कि कहीं उसे मिर्गी की शिकायत तो नहीं थी। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही वह घर से निकला था। फिर देर रात तक घर नहीं लौटा था।

जिसके बाद परिजनों ने थाने में भी सूचना दी थी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि आज सुबह ही उसकी लाश गांव के एक पत्थर खदान में मिली, जहां पानी भरा हुआ है। कुएं की तरह खदान में लाश मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खदान संचालक द्वारा सुरक्षा को लेकर अनदेखी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मृतक की शादी हो चुकी है । युवक के दो बच्चे हैं। हाल ही में दूसरा बच्चा हुआ है। मृतक ने कक्षा नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

You cannot copy content of this page