DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास बने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय समन्वयक तो गौरीशंकर श्रीवास गुंडरदेही से भाजपा प्रभारी, सेन समाज में हर्ष, अगले चुनाव में समाज से टिकट की होगी दावेदारी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन नाई समाज के प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने पर बालोद जिले के सेन समाज में हर्ष व्याप्त है। त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। लगातार इनके प्रयास से उनके परिवार से जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच एवं बिलासपुर निगम में पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार इनकी सक्रियता राजनीतिक क्षेत्र में बनी रहती है तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अंजाम देने के फल स्वरुप ही इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर समन्वयक के पद पर नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ के पूरे सेन समाज में त्रिलोक श्रीवास के नियुक्ति पर हर्ष व्याप्त है। पूरे छत्तीसगढ़ में सेन समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एवं फटाके छोड़कर खुशी मनाई। बालोद जिले से पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कौशिक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक राष्ट्रीय दल हमारे समाज से किसी भी व्यक्ति को संगठन में बड़ा दायित्व दिया है तो निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय है। भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस पार्टी दोनों ही राष्ट्रीय दलों में सेन समाज की बड़ी भागीदारी है। दोनों ही दलों से छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में हो विधायक की टिकट समाज से मांगी जाएगी और छत्तीसगढ़ के विधानसभा में भी सेन समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला सेन समाज का विधायक चुनकर जाएगा। बालोद जिले से त्रिलोक श्रीवास को बधाई प्रेषित करने वालों में पूर्व पार्षद एवं पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, जिलाध्यक्ष जगन कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष झग्गर कौशिक, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, सैलून संघ बालोद अध्यक्ष मुकेश कौशिक, मोहन सेन, ढालेनदर भारद्वाज , डोमेनदर सेन, नारद सेन, लालचंद नूणीवाल लक्ष्मीचंद नुनीवाल, दीपक कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कौशिक, द्वारका प्रसाद सेन, मनोहर सेन, रोहित सेन, सीताराम शांडिल्य सेतु शांडिल्य, भुवन शांडिल्य, रेखराज शांडिल्य, दिनेश सेन, मोती कौशिक, कमल नारायण कौशिक, प्रहलाद कौशिक, विशेश्वर सेन ,टेटकू राम सेन, जीव धन सेन,तेजू राम कौशिक, अशोक सेन, रामकृष्ण भारद्वाज सहित पूरे बालोद जिला से सेन समाज ने बधाई दी।

इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा गौरीशंकर श्रीवास रायपुर को गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर भी सेन समाज द्वारा बधाई दी गई।

You cannot copy content of this page