बालोद/ अंडा | बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे अंडा से लगे ग्राम देवरी ख में 4 सितम्बर को अमर सपूत दुर्वासालाल निषाद का 24 वा शहादत समारोह मनाया जाएगा वे महज 23 साल के उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि भारत माता की रक्षा के लिए अपना प्राण उत्सर्ग किये थे । जिसकी स्मृति में 24 वां शहादत दिवस समारोह रविवार को ग्राम देवरी (ख) में हो रहा है। बता दें कि शहीद दुर्वासा लाल निषाद का जन्म सन 1 अप्रैल 1975 को एक गरीब परिवार के छोटे से गांव देवरी ख में पुन्नी लाल निषाद के यहां हुआ था। बचपन से ही देश के प्रति उनमें लगाव था।
12 वी पढ़ाई करने के बाद सन 28 दिसम्बर 1993 को 18 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए थे। बहुत कम उम्र में देश के प्रति रक्षा के लिए तैयार हो गए। जब भारत और पाकिस्तान के कारगिल युद्ध के समय जब सियाचिन में युद्ध के लिए इन्होने सेना के लिए आर्मी जवानों के लिए उपयोगी समान होकर गाड़ी में ले जा रहे थे तभी दुश्मनों ने गोली दागना शुरू कर दिया। जिसमें उन्हे गोली लग गई। गोली लगने के बाद भी वह अपनें कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी आर्मी उपयोगी समान को कैम्प तक पहुंचाए । वहां फिर वे मातृभूमि की रक्षा के लिए 4 सितम्बर 1998 को मात्र 23 साल की उम्र में शहीद हो गए।
ये आयोजन हो रहे हैं गांव में
4 सितंबर रविवार को ग्राम देवरी (ख) में सुबह 8:00 बजे से शांति पीठ,श्रद्धांजलि,सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12:00 बजे अतिथि आगमन, गॉड ऑफ ऑनर शहीद के परिजनों का अभिनंदन मेघावी छात्र सम्मान,शिक्षक सम्मान,वरिष्ठ नागरिक सम्मान वृक्षा रोपण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम होगा। संभागी भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ अमर शहीद के सम्मानार्थ समारोह के अतिथिगण मुख्य अतिथि मोहन मंडावी सांसद लोकसभा कांकेर होंगे। अध्यक्षता एन.के. राठी, संभागीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ भिलाई दुर्ग, करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक, विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सोना देवी, मान सिंह देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, पायल शर्मा सभापति एवं कृषि विभाग जनपद पंचायत गुंडरदेही, पवन कुमार निषाद महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरप्रीत सिंह अध्यक्ष एक्स आर्मी फाउंडेशन दुर्ग, राजेंद्र निषाद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज संभाग जिला बालोद, डॉ घनश्याम निषाद अध्यक्ष छ. ग. निषाद समाज जिला दुर्ग, थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि कांकेर दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा, खिलेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत देवरी (ख) कार्यक्रम संचालन जीवन लाल चंद्राकार शिक्षक देवरी ,मुन्नीलाल निषाद पिता , माता बोधनी बाई निषाद सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेंगें।

