DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अमर शहीद दुर्वासालाल निषाद शहादत समारोह 4 सिंतबर को देवरी ख में

अंडा/ बालोद। अमर सपूत दुर्वासालाल निषाद ने कारगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि भारत माता की रक्षा के लिए अपना प्राण उत्सर्ग किये।जिसकी स्मृति में 24 वां शहादत दिवस समारोह आयोजित हैं। 4 सितंबर रविवार को ग्राम देवरी (ख) में सुबह 8:00 बजे से शांति पीठ,श्रद्धांजलि,सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12:00 बजे अतिथि आगमन, गॉड ऑफ ऑनर शहीद के परिजनों का अभिनंदन मेघावी छात्र सम्मान,शिक्षक सम्मान,वरिष्ठ नागरिक सम्मान वृक्षा रोपण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम होगा। संभागी भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ अमर शहीद के सम्मानार्थ समारोह के अतिथिगण
मुख्य अतिथि मोहन मंडावी सांसद लोकसभा कांकेर होंगे।अध्यक्षता एन.के. राठी, संभागीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ भिलाई दुर्ग, करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक, विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सोना देवी, मान सिंह देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, पायल शर्मा सभापति एवं कृषि विभाग जनपद पंचायत गुंडरदेही, पवन कुमार निषाद महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरप्रीत सिंह अध्यक्ष एक्स आर्मी फाउंडेशन दुर्ग, राजेंद्र निषाद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज संभाग जिला बालोद, डॉ घनश्याम निषाद अध्यक्ष छ. ग. निषाद समाज जिला दुर्ग, थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि कांकेर दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा, खिलेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत देवरी (ख) कार्यक्रम संचालन जीवन लाल चंद्राकार शिक्षक देवरी ,मुन्नीलाल निषाद पिता , माता बोधनी बाई निषाद सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेंगें। यह जानकारी मुन्नीलाल निषाद ने दी।

You cannot copy content of this page