DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी की मनाई जयंती

बालोद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 78 वें जन्मदिवस को बालोद जिला के कांग्रेस जनों ने बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। राजीव भवन बालोद में प्रातः 11:00 बजे से कांग्रेस जन एकत्रित होकर स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजीव के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने राजीव गांधी के कार्यों को याद किया और आज के जनप्रतिनिधियों के भी उनकी राह पर चलने की अपील की।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी का भी जन्मदिन मनाया गया।

तो साथ ही वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों से भेंट करते हुए उनका हालचाल जानकर उन्हें भी फल आदि भेंट किए गए। आयोजन में मुख्य रूप से संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा, बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, मिथिलेश निरोटी, संजय चंद्राकर, पुरुषोत्तम पटेल यज्ञ देव पटेल रामजी भाई पटेल राजेश बाफना शंभू साहू धीरज उपाध्याय चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन बसंत सोनबेर, कमलेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रामटेके, झग्गर कौशिक, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, चिदाकाष आर्य, हसीना बेगम, विद्या शर्मा, रोहित सागर, ऐनुराम साहू, निर्देश पटेल, रामेश्वर देशमुख, सतीश यादव एवं सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page