DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चुनावी रणनीति- दल्ली में परितोष हंसपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हांथ

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यशैली से प्रभावित होकर , दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवम ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के मार्गदर्शन पर युवा कांग्रेस नेता परितोष हंसपाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है ।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह , पार्षद सूरज विभार , चंद्रप्रकाश सिन्हा , रोशन पटेल , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी व महेन्द्रन अप्पू , विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी भरत देवांगन , अन्नू दत्ता , विकास मित्तल की उपस्थिति में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया।
युवाओं को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष ने युवाओं का पार्टी से जुड़ने हेतु उत्साह वर्धन किया व उन्हें संगठन चुनावों में अपनी सहभागिता निभाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परितोष हंसपाल ने बताया कि नए जुड़े युवा जोश से भरे युवाओं द्वारा युवा कांग्रेस संगठन चुनावों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा और पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाएगा।

पार्टी का दामन थामने वालों में राजू विनायक , गौरीशंकर , लोमस टेकाम , आर्यन कुटेल , निखिल टेकाम , भूपेंद्र बढई , योगेश सोनी , मुकेश कुमार , ओम गिरी , तोमन यादव , रंजू निषाद , मनीष मरकाम , जोहान सिन्हा , जीतू नायक , मंजीत निर्मलकर , राजेन्द्र साहू , महेंद्र टेकाम , यमन निषाद , मनीष खरे व सैंकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page