DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पति के निधन पर स्वेच्छानुदान मद से विधायक ने पत्नी को दिलाई ₹50000 की सहायता राशि

बालोद। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय कुंवरसिंह निषाद द्वारा निजनिवास अर्जुन्दा में ग्राम मुंदेरा के दिवंगत स्व लोकेश साहू की धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना साहू को स्वेच्छानुदान निधि से 50,000 ₹ का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया। इस अवसर पर गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू,विधायक प्रतिनिधि चुकेश्वर साहू,सेक्टर प्रभारी गिरेन्द्र यादव,दानेश सेन उपस्थित रहे। 4 से 5 माह पूर्व लंबे इलाज के दौरान लोकेश साहू की अस्पताल में मौत हो गई थी। जिससे इस परिवार पर काफी आर्थिक बोझ भी बढ़ा हुआ था। दुखयारी पत्नी ने विधायक से सहायता राशि की मांग की थी। जिसे देखते हुए स्वेच्छानुदान मद से विधायक ने 50000 दिलवाया। राशि पाकर महिला ने विधायक का आभार जताया।

You cannot copy content of this page