DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संबलपुर के समाजसेवी चंद्रशेखर तिवारी दिल्ली में 29 मई को होंगे सम्मानित, मिलेगा प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम संबलपुर के निवासी चंद्रशेखर तिवारी 29 मई को दिल्ली रवाना होंगे। उन्हें वहां उसी दिन प्राइड आफ इंडिया का अवार्ड”. मिलेगा। इस दौरान उनकी कई समाजसेवी और बॉलीवुड के सितारों से भी मुलाकात होगी।
बता दे कि चंद्रशेखर तिवारी को दिल्ली में प्राइड आफ इंडिया का अवार्ड मिलने जा रहा है । यह हमारे छत्तीसगढ प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। तिवारी ने बहुत से समाज सेवा से जुड़े कार्य किए हैं। जिसके लिए उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

समाज सेवा के कार्य जैसे , पौधारोपण , ब्लड डोनेशन कैम्प में अपनी भागीदारी , महिला सशक्तिकरण , शिक्षा में नवाचार और रक्तदान , खेल आदि। यह पुरस्कार दिल्ली में उन्हें पुरवर एचीवेर फ़ाउंडेशन के द्वारा मिलेगा। इस अवार्ड की सबसे बड़ी बात यह है कि यह अवार्ड भारत के सिर्फ़ 101 विभूतियों को, जो नए – नए क्षेत्र में कार्य करते है, उन्हें दिया जाता हैं। श्री तिवारी छात्र युवा मंच और पहल एक जीवन की जैसे राष्ट्रीय स्तर संगठन के भी सदस्य हैं। इन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है। तिवारी एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने फ़िनिश बेसबॉल में छत्तीसगढ़ का कई बार प्रतिनिधित्व करके अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली पहुंचकर तिवारी 29 मई को अपने संगठन वालों से मिलकर इस एक दिवसीय अपने दिल्ली के अवार्ड फ़ंक्शन में शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page