DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में कर्मा जयंती महोत्सव 2 अप्रैल को

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में झरिया साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती का आयोजन 2 अप्रैल को किया गया है। जिसके तहत सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 बजे पूजा अर्चना, ध्वजारोहण होगा। दोपहर 2 बजे से अतिथि स्वागत उद्बोधन सम्मान के साथ 3:30 बजे माताओं और बहनों के लिए खेल प्रतियोगिता व रात्रि कालीन कार्यक्रम के तहत हुच्चेटोला भुइयां के सिंगार नाच की प्रस्तुति होगी। समाज के संरक्षक ताराचंद साहू व अध्यक्ष नारायण साहू ने बताया कि समाज द्वारा बैठक लेकर तय किया गया है कि कोई भी सामाजिक बंधु इस आयोजन में नशा पान कर शामिल नहीं होंगे। अगर कोई ऐसी स्थिति में पाया जाता है तो आयोजन का खर्च पूरा उन्हीं के द्वारा उठाया जाएगा। बिना किसी बाधा के आयोजन संपन्न हो इसके लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि समाज के लोग अनुशासन में रहें।

You cannot copy content of this page