DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज में बदलती तस्वीर- यहां महिला पार्षदों ने संभाली नगाड़े की कमान और गाए होली गीत, थिरके सभी पार्षद जनप्रतिनिधि और कर्मचारी

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष
लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में सद्भाव और भाईचारे एवं प्रेम का संदेश देने होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस आयोजन की खासियत थी कि महिला पार्षदों में ही नगाड़ा बजाया, फाग गीत गाया और सबको धुन पर थिरकाया। समाज में महिलाओं की बढ़ती धाक के साथ अब फाग गीत और नगाड़ा में भी महिलाओं को सामने आने को प्रोत्साहित करती ये तस्वीर बदलते समाज की ओर इशारा करती है।


श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने सभी पार्षदों महिला समूह के समस्त माता बहनों और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते 2 वर्षों से नगर में होली नहीं मनाई गई। आज 2 वर्षों बाद हम सभी लोगों को होली मिलन समारोह के बहाने होली मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसे हम सौहार्दपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ की परंपरा को संजोए रखने के लिए अबीर गुलाल और नगाड़े की धुन पर गीत गाते हुए सद्भाव और भाईचारे एवं प्रेम के साथ मनाएंगे लेकिन आप सभी लोगों से अपील है कि जल ही जीवन है और गर्मी का मौसम है इसलिए हम सब एकजुट होकर सूखी होली खेले और कम से कम पानी का उपयोग करें।

इन्हीं के साथ हमारे समस्त पार्षद साथियों को अधिकारी कर्मचारियों को एवं समस्त नगरवासियों को होली पर्व की बहुत-बहुत बधाई देती हूं और आप सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे ऐसा उम्मीद करती हूं। क्योंकि आने वाला समय में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम हमारे नगर में आएगी। पिछले वर्ष आप लोगों के मेहनत के परिणाम स्वरूप 1 स्टार रैकिंग का खिताब नगर पंचायत डौंडीलोहारा को मिला था। हमारी कोशिश होगी कि इस वर्ष अच्छा प्रयास व कड़ी मेहनत करके हमारी रेटिंग में सुधार करते हुए 3 स्टार, 5 स्टार से 7 स्टार तक जाने का प्रयास करेंगे। इसी को ध्यान रखते हुए आप सभी लोग मेहनत करेंगे। विशेष अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने पूरे नगर पंचायत स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित किए।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा में भी हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

महिला पार्षदों एवं स्वच्छता महिला साथियों द्वारा खुद ही नगाड़े की कमान संभाली। सभी पार्षद साथी होली मिलन समारोह में उपस्थित रहे। अबीर गुलाल और नगाड़े की धुन पर सभी अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि थिरकते नजर आए। नगर पंचायत डौंडीलोहारा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रकाश घोष सब इंजीनियर ने की। विशेष अतिथि के रुप में विद्या शर्मा उपाध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के सभापति/ पार्षद झुमुक लाल कोसमा शोभा राजपूत अनीता साहू शोहदरा देवांगन अशोक चनाप ममता शर्मा नारायण सिंह दशोदा भूआर्य रहिमत कोसमा मनी बघेल जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सेवक राम ठाकुर अंजली ठाकुर विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और नगर पंचायत स्टॉप रामयस पटेल पंकज चंद्राकर ईश्वर ठाकुर पुरुषोत्तम चंद्राकर महेंद्र साहू दशराम गुलाल सिन्हा महेंद्र बघेल नीलकंठ ठाकुर प्रकाश ठाकुर दिलेश्वर ठाकुर चेतन महाराज स्वच्छता समूह की महिलाएं और लक्ष्मी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सरिता यादव एवं इरावती कोलियारे लक्ष्मी तिवारी और पूरे नगर पंचायत परिवार की उपस्थिति में हर्ष और उल्लास के साथ होली पर्व मनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगाते हुए बधाई दी।

You cannot copy content of this page