DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरौद में ग्रामीण लोक सेवा केंद्र का हुआ शुभारम्भ, नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. राघवेन्द्र पहुंचे

बालोद। ग्राम अरौद में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) के द्वारा किसान उत्पादक संगठन एफ पी ओ साग सब्जी उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, अरौद का गठन कर 2016 से संचालन किया जा रहा है। जो की संस्था सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) दुर्ग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है | साग सब्जी उत्पादक सहकारी समिति पिछले 4 वर्षो से लगातार अपने एफ पी ओ के सदस्यों के साथ आस पास के गाँवो के किसानो को समय पर खाद बीज और दवाई के साथ कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी समय पर उपलब्ध करा रही है।

साथ में सब्जी उत्पादक किसानो को सब्जियों सब्जी उत्पादन के लिये बीज खाद एवं बाजार की जानकारी भी प्रदान किया जा रहा है | इसी कड़ी में साग सब्जी उत्पादक एवं विपणन सहाकरी समिति अरौद के द्वारा अपने सदस्यों और आस पास के गाँवो के लोगो के लिये ग्रामीण लोक केंद्र (कामन सर्विस सेंटर ) CSC केंद्र का शुरुवात किया गया। जिसके मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महा प्रबंधक डॉ. डी. राघवेन्द्र के द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री एम. बारा सर एवं SIRD संस्था से सचिव श्री एस. के. खरे उपस्थित हुवे | कार्यक्रम में ग्राम अरौद के सरपंच बिम्लेश्वरी साहू एवं CSC- SPV के डिस्ट्रिक्ट मेनेजर खिलेश्वर साहू और FPO से अध्यक्ष अशोक यादव सहित 55 से 60 सदस्य CSC केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के शामिल होकर कार्यक्रम को सफल करने में योगदान रहा। एफ पी ओ अरौद समिति के सी ई ओ भूपेंद्र साहू ने बताया कि इस ग्रामीण लोक सेवा केंद्र से सदस्यों के साथ साथ अन्य किसानो और ग्रामीणों को नक्सा खसरा की कॉपी , बिजली भुगतान, मोबाईल एवं टीवी रिचार्ज , बीमा प्रीमियम का भुगतान , वाहन बीमा , आधार पेमेंट निकासी , DIGI PAY सेवा , नेशनल पेंसन योजना , आयुष्मान कार्ड , ई – श्रम पंजीयन कार्ड, जाति निवास ओंनलाइन आवेदन , बैंक लोन ओंनलाइन आवेदन , जैसे अन्य सुविधाएँ इस CSC केंद्र के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित निश्चित शुल्क के साथ प्रदान की जाएगी |

You cannot copy content of this page