DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- गुंडरदेही में चाकूबाजी, एक युवक गंभीर, बालोद के बाद दुर्ग रिफर, घटना का कारण अभी अज्ञात

चंदन पटेल ,गुंडरदेही। गुंडरदेही के वार्ड नंबर 5 में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। एक युवक ने दूसरे युवक को बेरहमी से चाकू मार दिया है। पेट के अलावा अन्य हिस्सों में भी चाकू से वार किया गया है। इससे घायल युवक की हालत गंभीर है। उसे पहले गुंडरदेही के बाद जिला अस्पताल बालोद फिर दुर्ग रेफर किया गया है। सरेआम दिनदहाड़े इस तरह से चाकूबाजी की घटना से गुंडरदेही में सनसनी है। क्योंकि आज त्यौहार का भी दिन है।मातर के दिन इस घटना से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी ने इस तरह से युवक को चाकू क्यों मारी है अभी कारण अज्ञात है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी अनुसार घटना करीबन 10.30 बजे नदिया पारा में हुआ है। धमेंद्र साहू उम्र 22 वर्ष पिता नरेश साहु निवासी रंगकठेरा जिसे भावेश देवदास नामक 19 वर्षीय युवक पिता संतोष देवदास गुंडरदेही निवासी ने अज्ञात कारणों से चाकू मार कर भाग गया है। घटना के बाद धर्मेंद्र साहू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया। जहां स्थिती को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार आहत युवक के पेट में दो जगह एवं हाथ में एक जगह चाकू के घाव के निशान है।

ये बड़ी खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page