DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तालाब में डूबने से युवती की मौत, घरवाले ढूंढने निकले तब चला पता

बालोद/ अर्जुन्दा । अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरसुनी में एक युवती खिलेश्वरी साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 27 साल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे मिर्गी की भी शिकायत थी। घर से शाम को तालाब में बर्तन साफ करने के लिए गई थी। देर तक घर नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। परिजन तालाब के किनारे जाकर देखें तो वह डूबी हुई थी। आनन-फानन में संजीवनी 108 को खबर दी गई। जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनुमान है कि उसे मिर्गी आई होगी और वह पानी में डूब गई। उस समय और कोई ना हो पाने के चलते कोई बचाने के लिए भी ना आ सका। जब तक परिजन पहुंचे काफी देर हो चुकी थी।

You cannot copy content of this page