DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तिलखैरी में तांदुला नदी में डूबी जिंदगी, मस्ती में लापरवाही बनी मौत की वजह

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलखैरी में तांदुला नदी में सुबह करीब 10:30 बजे एक 13 वर्षीय बालक उमाशंकर निषाद की डूबने से मौत हो गई। जबकि लाश शाम करीब 4:30 बजे मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद भी पहुंचे और उन्होंने गोताखोरों की टीम के साथ लाश को निकालने में मदद की। बताया जाता है कि एनीकट में काफी पानी भरा था। वहां लगभग 15 से 20 फीट गड्ढा भी है। पर कुछ बच्चे यहां पर नहा रहे थे। बारिश के कारण वहां जलस्तर बढ़े होने से पानी का बहाव भी तेज था। पर नहाने की मस्ती में लापरवाही हो गई और 13 साल का बच्चा दुनिया छोड़ चला गया। मृतक बच्चे का मूल गांव कलँगपुर है।

वह अपने नाना नानी के यहां ग्राम तिलखैरी में रहता था। थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर ही लाश बरामद हो गई। ग्रामीणों से पता चला कि मृतक वहां नहा रहा था। इस बीच में बहने लगा तो किसी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वह दूर बह गया और गोताखोरों की मदद से लाश को ढूंढा गया। विधायक जी भी मौके पर डटे रहे।

You cannot copy content of this page