DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा के गौठान में धीमी गति से वर्मी खाद निर्माण पर कलेक्टर हुए नाराज

विभिन्न गांव के गौठान का हाल देखने पहुंचे कलेक्टर तो मिलें कई हालात

बालोद
कलेक्टर ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न
ग्रामों के गौठानों का गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरेतरा, भांठागांव बी, हल्दी, अर्जुनी टिकरी और नगर पंचायत अर्जुन्दा के गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बिरेतरा के गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से तैयार किए गए वर्मी खाद का अवलोकन कर उसका पैकेजिंग कर विक्रय के निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन व अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों की सराहना की तथा समूह की सदस्यों की मांग के अनुरूप सब्जी बीज उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारी को दिए।


कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भाठागॉव बी में गौठान क्षेत्र में खाली जमीन पर फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ वर्मी खाद पैकेजिंग हेतु बोरे की सिलाई मशीन के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वहॉ ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव से कहा कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत हल्दी के गौठान में अतिरिक्त शेड निर्माण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ वर्मी खाद की पैकेजिंग व विक्रय के निर्देश दिए। गौठान में अन्य आजीविका मूलक गतिविधियॉ शुरू करने व गौठान में आवश्यकतानुसार समतलीकरण कार्य के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत हल्दी में कोविड-19 टीकाकरण हेतु 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए शिविर लगाने हेतु विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं
कलेक्टर ने नगर पंचायत अर्जुन्दा के गौठान का निरीक्षण कर वहॉ वर्मी खाद निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वहॉ गौठान के नोडल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अर्जुन्दा को गौठान में संचालित गतिविधियों में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. भूपेन्द्र अग्रवाल मौजूद थे।

You cannot copy content of this page