बालोद। गुंडरदेही में रेस्ट हाउस के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की प्रतिमा स्थापित है लेकिन विगत कई दिनों से उक्त स्थल पार्किंग जोन बन गया है। इस अव्यवस्था पर श्री दिल्लीवार के नाती आशीष कुमार दिल्लीवार ने नाराजगी जताई है और इसे दाऊ जी का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि आए दिन कोई भी प्रतिमा के सामने अपनी चार पहिया पार्क करते हैं। पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारी इस अव्यवस्था को नजरअंदाज कर रहे हैं। कुर्मी समाज के पुरोधा का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार छत्तीसगढ़ के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे, जिन्होंने 1921 में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था और बाद में दुर्ग जंपं के पहले अध्यक्ष और दुर्ग विधानसभा के दूसरे अध्यक्ष भी रहे। उनका जन्म 27 नवंबर 1897 को ग्राम पिरीद, जिला बालोद में हुआ था।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार का प्रतिमा स्थल बना पार्किंग,रिश्तेदारों ने जताई नाराजगी
