विशेष संकल्प: ग्रामीण शिक्षा को समृद्ध करने के लिए समर्पित



गुंडरदेही| शहीद दुर्वासा लाल निषाद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवरी (ख) में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया.

जिसमें नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। यह उत्सव महिलाओं और समुदाय के साथ एक सांस्कृतिक संगम भी था, जो शिक्षा और समर्पण की प्रेरणा से ओतप्रोत हुआ। उत्सव में शाला प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न समुदाय संगठनों के प्रतिनिधि की उपस्थिति थी। इस अवसर पर, ग्रामीण महिलाओं के द्वारा जो नवप्रवेशी बच्चों का आरती उतारकर एवं तिलक लगाकर मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया।
प्रारंभिक समारोह में, प्रधान पाठक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों और शिक्षकों को बौद्धिक विकास मानसिक विकास एवं रचनात्मक विकास के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, छठवीं कक्षा के बच्चों ने हाथ का निशान कोरी कागज में दिया ,जो स्थानीय समुदाय की विविधता में एकता को दर्शाता है। उत्सव की ऊर्जा से भरी मंगलमय वातावरण में, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद साहू,संकुल प्राचार्य श्री विजय रामटेके, संकुल समन्वयक श्री शैलेंद्र पांडे, पंचायत प्रतिनिधि श्री किरण कुमार और शाला की शिक्षक श्रीमती हरिका साहू, दो शशिकला बंजारे, श्री हरक राम साहू ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर, बच्चों के लिए विशेष गेम भी आयोजित किए गए, जिसने उनके मनोबल को बढ़ाया। समारोह के अंत में, बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक और उपहारों का वितरण किया गया, जो उनके शैक्षिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए था। पूरी कार्यक्रम का सफल संचालन श्री युगल किशोर देवांगन जी के द्वारा किया गया। इसके साथ ही, शाला में नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए खीर पूरी बनाई गई। इस अद्वितीय समारोह में, बड़ी संख्या में पालक गण और बच्चों की माताएं की भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस उत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

You cannot copy content of this page